September 12, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने जनता से किए लुभाने वादे

Chandigarh/Alive News : विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर हरियाणा में रविवार का दिन बेहद खास रहा। वहीं दूसरी ओर अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी कमर कस ली है सभी चुनाव की तैयारियां कर चुके हैं। सभी दल अपने अपने दावों और घोषणाओं से माहौल पक्ष में बनाने में लग गए हैं।

बता दे कि रविवार को हरियाणा के सिरसा जिले के ओढ़ा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य के लिए विकास का खाका पेश किया तो वहीं पड़ोस के जिले फतेहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए एमएसपी पर गांरटी और बुजुर्गों की पेंशन 6 हजार करने के लुभावने वादे किए। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर कड़ा हमला कर युवाओं को साधने की कोशिश की है।

दिल्ली मॉडल के दम पर पंजाब में बहुमत से सरकार बनाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के युवाओं को साधने की कोशिश की है। कुरुक्षेत्र की धरती से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने अस्पताल, स्कूलों को सुधारने के वादे के साथ साथ हरियाणा में भी मुफ्त में बिजली देने का वादा कर लोगों को लुभाने की कोशिश की।