Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के रोशन नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह से हो रही लगातार तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों, दुकानों और कॉलोनियों में पानी घुस गया, जिससे आम जनता नाराज दिखाई दी।
रोशन नगर के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा । बारिश के कारण लोगों को अपने काम पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा साथ ही स्कूल के बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई । इस दौरान जाम की स्थिति भी देखी गई । बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
रोशन नगर, अगवानपुर और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है। निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है।
सेहतपुर ,रोशन नगर और इस्माइलपुर जैसे इलाकों में जलभराव की खबरें सामने आई हैं। घरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
क्या कहना है स्थानीय निवासियों का
हर साल यही हाल होता है। थोड़ी सी बारिश में नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और घरों में गंदा पानी घुस जाता है। नगर निगम सिर्फ कागज़ों पर सफाई करता है।
-नीलम बंसल, स्थानीय निवासी
दुकान का सारा सामान पानी में भीग गया। कोई अधिकारी हाल देखने तक नहीं आया। अगर ऐसे ही रहा तो कारोबार चौपट हो जाएगा।
– इमरान खान , दुकानदार
पिछले दो दिनों से मच्छर बहुत हो गए हैं, अब बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी
– कविता शर्मा ,गृहिणी

