Faridabad/Alive News : नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा अवैध पानी व सीवर कनेक्शनों के नियमितीकरण तथा प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 5 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक शहर के सभी जोनों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि इन विशेष कैंपों के माध्यम से नागरिकों को पानी, सीवर कनेक्शन नियमित कराने और प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। कैंप निर्धारित तिथियों पर अलग-अलग वार्डों व स्थानों पर लगाए जाएंगे।
एन आई टी ज़ोन–I
वार्ड 13 हनुमान मंदिर, सिंह सभा गुरुद्वारा के पास, मार्केट नंबर-1 में 5 व 6 जनवरी, वार्ड 16, 17 व 18 योग धाम मंदिर, एसजीएम नगर में 7 व 8 जनवरी, वार्ड 12 2- सी शिवालय मंदिर, एनआईटी में 9 व 10 जनवरी, वार्ड 16 कम्युनिटी सेंटर, 3-जी पार्क में 12 से 15 जनवरी, वार्ड 19 कम्युनिटी सेंटर, साईं कॉलोनी में 16 व 17 जनवरी तथा वार्ड 22 व 23 दयाल बाग बूस्टिंग में 19 व 20 जनवरी को कैंप लगाए जाएंगे।
एन आई टी ज़ोन–II
वार्ड 15 एनआईटी बांके बिहारी मंदिर में 21 व 22 जनवरी, वार्ड 16, 17 व 18 सुनील हाई स्कूल, एसजीएम नगर में 27 व 28 जनवरी, वार्ड 17 सीनियर सिटीजन क्लब, सेक्टर-21ए में 29 जनवरी तथा वार्ड 13 श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम, नेहरू ग्राउंड में 30 व 31 जनवरी को कैंप होंगे।
एन आई एम ज़ोन–III
वार्ड 5 सनातन धर्म मंदिर, गली नंबर-26, संजय कॉलोनी में 5 से 7 जनवरी, वार्ड 6 पर्वतीय कॉलोनी बूस्टिंग में 8 से 10 जनवरी, वार्ड 6 ललित मंडी, पर्वतीय कॉलोनी में 12 से 14 जनवरी, वार्ड 6 अपना घर सोसायटी में 15 से 17 जनवरी, वार्ड 7 वेद मंदिर, सुभाष चौक के पास, नंगला पार्ट-II में 19 से 21 जनवरी, वार्ड 8 अग्रवाल धर्मशाला, एयर फोर्स रोड पर 22 व 24 जनवरी, वार्ड 9 परशुराम बूस्टिंग, 45 फुट रोड के पास 27 व 28 जनवरी, वार्ड 10 वार्ड कार्यालय एमसीएफ, पुलिस चौकी के पास, डबुआ कॉलोनी में 29 व 30 जनवरी तथा वार्ड 2, 3 व 4 हरियाणा स्कूल, 22 रोड, संजय कॉलोनी में 31 जनवरी को कैंप लगाए जाएंगे।
ओल्ड ज़ोन–II
वार्ड 29 कम्युनिटी सेंटर, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में 5 व 6 जनवरी, वार्ड 30 कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-29 में 7 व 8 जनवरी, वार्ड 24 वार्ड कार्यालय, सेक्टर-37 में 9, 10 व 12 जनवरी, वार्ड 30 रोज गार्डन, पॉकेट-सी, आईपी कॉलोनी में 13 से 15 जनवरी, वार्ड 26 वार्ड कार्यालय, सूर्या नगर में 19 व 20 जनवरी, वार्ड 30 वार्ड कार्यालय, सेक्टर-28 में 22 से 24 जनवरी, वार्ड 24 वार्ड कार्यालय, सेक्टर-37 में 27 व 28 जनवरी तथा वार्ड 25 कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-30 में 29 जनवरी को कैंप आयोजित होंगे।
ओल्ड ज़ोन–I
वार्ड 31 वार्ड कार्यालय एमसीएफ, मदर डेयरी के पास, सेक्टर-16 में 5 से 7 जनवरी, वार्ड 14 अंबेडकर भवन, राम नगर (बाटा चौक के पास) में 8 से 10 जनवरी, वार्ड 30 हीरा मंदिर, बसेलवा कॉलोनी में 12 से 17 जनवरी, वार्ड 29 भारती पब्लिक स्कूल, भूरा कॉलोनी में 19 व 20 जनवरी, वार्ड 29 मोहन ऋषि स्कूल, गली नंबर-7, बासलवा कॉलोनी में 21 व 22 जनवरी, वार्ड 33 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 डीएलएफ में 27 व 28 जनवरी तथा वार्ड 34 सेक्टर-7 बिल ब्रांच, वार्ड कार्यालय में 29 से 31 जनवरी को कैंप लगाए जाएंगे।
बल्लभगढ़ ज़ोन–I एवं II
वार्ड 40 जाट भवन, नाहर सिंह कॉलोनी में 5 से 7 जनवरी, वार्ड 45 कम्युनिटी सेंटर, आदर्श नगर में 8 से 10 जनवरी, वार्ड 46 किसान भवन, सुभाष कॉलोनी में 15 से 17 जनवरी, वार्ड 2 गौंछी बूस्टिंग में 19 से 22 जनवरी, वार्ड 43 हनुमान मंदिर, भाटिया कॉलोनी, सी-ब्लॉक में 27 व 28 जनवरी तथा वार्ड 42 बूस्टिंग सेक्टर-3 में 29 से 31 जनवरी तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि इन कैंपों में संबंधित जॉइंट कमिश्नर, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई सहित क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

