July 23, 2026

स्वायत्तशासी दर्जे का इंतजार, नए पीजी और प्रोफेशनल कोर्स की योजना अटकी

Prabhjot kaur/Alive News

Noida: सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री काॅलेज को स्वायत्तशासी दर्जा देने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। पिछले साल सितंबर से मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अब तक अंतिम स्वीकृति नहीं मिली है। इसके चलते काॅलेज में नए पीजी और प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने और सीटें बढ़ाने पर अमल नहीं हो पा रहा है।

काॅलेज के एक प्रफेसर ने बताया कि स्वायत्तशासी दर्जा देने की प्रक्रिया अभी जारी है। यह सरकारी प्रक्रिया है, इसलिए इसमें समय लगना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि स्वायत्तशासी दर्जा देने के लिए पहले ही संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।

काॅलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनिता मिश्रा ने कहा कि स्वायत्तशासी दर्जा देने के लिए काॅलेज की ओर से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अब केवल नेक होने और उनकी मंजूरी इंतजार है। जिसमें कुछ समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल काॅलेज को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार कार्य करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि स्वायत्तशासी दर्जा मिलने के बाद काॅलेज अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करने, नए कोर्स जोड़ने, शिक्षकों की भर्ती करने और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई फैसले लेने में सक्षम होगा। हालांकि, नए कोर्स की फीस तय करने के लिए पहले की तरह यूनिवर्सिटी से अनुमति लेनी होगी।