July 23, 2026

ओरिएंटेशन के जरिए छात्रों को दी करियर टिप्स

Noida/Alive News: सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में बीबीए, बीसीए, जनसंचार, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी के दूसरे से पांचवें वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य वक्ताओं ने छात्रों को करियर, नेतृत्व, नई तकनीक और उद्योग की जरूरतों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के सलाहकार प्रो. डॉ. जेके शर्मा ने कहा कि उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल देना है। डीन प्रो. डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने छात्रों को नए सेशन के लिए शुभकामनाएं दीं।