March 7, 2026

2 से 6 फरवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का होगा आयोजन

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में उप-मंडल रोजगार कार्यालय बल्लभगढ़ द्वारा 2 से 6 फरवरी 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार कार्यालय के अनुसार 2 फरवरी को सप्ताह का शुभारंभ होगा। इस दौरान युवाओं को करियर चयन, कौशल विकास, रोजगार विभाग की योजनाओं तथा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।