June 8, 2025

विटामिन-के हड्डियों और आंखों के लिए है लाभदायक, इन चीजों के सेवन से होगा फायदा

New Delhi/Alive News: विटामिन-के हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक होता है। यह सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई बॉडी फंक्शन में इसकी जरूरत होती है। इसलिए शरीर में इसकी कमी हमारे लिए घातक साबित हो सकती है। विटामिन-के एक फैट सोल्यूबल विटामिन है, जिसकी सबसे अहम भूमिका ब्लड क्लॉटिंग होती है। चोट लगने पर अधिक खून बहने से रोकने के लिए शरीर ब्लड क्लॉटिंग करता है, जिसमें विटामिन-के मदद करता है। यह हड्डियों और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए काफी आवश्यक है। विटामिन-के हमें हमारी डाइट से मिलती है, इसलिए हमें ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए, जिनमें ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ब्रोकली: ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसमें विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही, यह फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और बोन हेल्थ के लिए भी लाभदायक होते हैं।

ब्रुसेल स्प्राउट्स: हरे रंग के छोटे-छोटे पत्ता गोभी जैसी दिखने वाली यह सब्जी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। इसमें विटामिन-के पाया जाता है और साथ ही इनमें प्रोटीन और विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो दिल के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

पालक: हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। पालक में विटामिन-के के अलावा, विटामिन-ए और फाइबर पाए जाते हैं, जो हमारी आंखों और पाचन के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

पत्ता गोभी: पत्ता गोभी हम अक्सर सलाद और नूडल्स आदि में डालकर खाते हैं। यह विटामिन-के और फाइबर से भरपूर होता है, जिस वजह से यह पाचन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी काफी लाभदायक होता है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

नोट: किसी भी चीज का ज्यादा सेवन आपको बीमार कर सकता है, समस्या होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। कृप्या बीमारी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।