Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड द्वारा वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2025 सायं 4 बजे तक कर दी गई है।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि यह बूथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों के चयनित स्थानों पर आवंटित किए जाएंगे।बूथ विभिन्न सामाजिक व आरक्षित श्रेणियों जैसे दिव्यांगजन, महिलाएं और युद्ध विधवा, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, दुग्ध उत्पादकों के वार्ड और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए निर्धारित हैं।
आवेदन पत्र 5 सो रूपये शुल्क के साथ वीटा मिल्क प्लांट, बल्लभगढ़ से प्राप्त व जमा किए जा सकते हैं।पात्रता शर्तों में हरियाणा का निवासी होना, आयु 18 से 55 वर्ष, मैट्रिक उत्तीर्ण तथा 50 हजार रूपये की सुरक्षा राशि शामिल है। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से होगी। महिला स्वयं सहायता समूहों को सुरक्षा राशि में छूट दी जाएगी। यूनियन ने पात्र आवेदकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

