Faridabad/Alive News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद एवं रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सेवा, समर्पण और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनसेवा, जनसुरक्षा और जवाबदेह सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ‘हिन्द की चादर’ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत वर्ष को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि समाज में करुणा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
रेवाड़ी में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी बैठक में मंत्री ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं हर घर तक पहुंच रही हैं और जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है।
रक्तदान शिविर में राज्य मंत्री राजेश नागर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने आयोजन को मानवता और सामाजिक जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बताया

