June 18, 2024

सीएम के कार्यक्रम में हिंसा: पुलिस-किसानों के बीच 3 घंटे झड़प के बाद वार्ता में हुआ समझौता

Chandigarh/Alive News: सीएम मनोहर लाल रविवार को शहर स्थित जिंदल माॅडर्न स्कूल में अस्थाई काेविड अस्पताल का लाेकार्पण करने पहुंचे। सीएम का विरोध करने के लिए काफी संख्या में किसान जुट गए। सीएम का कार्यक्रम सफलतापूवर्क हुआ, क्योंकि किसानों को कार्यक्रम स्थल तक आते-आते 3 घंटे का समय लग लग गया। तब तक सीएम उद्घाटन कर चुके थे। वहीं, प्रशसन की तय समय से पहले सीएम का कार्यक्रम कराने की रणनीति भी सफल रही।

पुलिस ने किसानों को रोकने के कई प्रयास किए, लेकिन किसान सभी नाके तोड़कर आगे बढ़ते गए। इस दौरान कई बार किसान व पुलिस बल आमने-सामने हुआ। किसानाें ने सभी बैरिकेड्स ताेड़ डाले। करीब 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक किसानों व पुलिस बल के बीच झड़प होती रही। इसमें 30 किसान-20 जवान घायल घायल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागे। घटना में दोनों पक्षों के करीब 50 लोग घायल हुए। 25 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हाे गए। सुबह 10 बजे शुरू हुआ विवाद रात 8 बजे सुलझ गया। प्रशासन-किसानों के बीच किसानों को रिहा करने व किसी पर केस न करने पर सहमति बन गई।