May 14, 2024

विनोद हत्याकांड मामला : वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : भगत कॉलोनी में रहने वाले विनोद की हत्या मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रवण है जो बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की बाटा रोड पर रह रहा था। 10 दिन पहले 5 जून को श्याम आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों कुंदन तथा नीरज के साथ मिलकर सुपरवाइजर विनोद की हत्या कर दी थी।

इस हत्या का मास्टरमाइंड आरोपी बब्बन था। जिसने आरोपी कुंदन श्रवण तथा नीरज को मारने का लालच दिया था। इस मामले में 9 जून को आरोपी बब्बन तथा कुंदन को गिरफ्तार करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा वारदात में शामिल तीसरे आरोपी श्रवण को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में शामिल आरोपी नीरज की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।