Faridabad/Alive News : गांव बडोली की पंचायत को जब से नगर निगम से शामिल किया है तभी से गांव में समस्या का अंबार लगा हुआ है। गांव के जौहड़ की सफाई न होने की वजह से पूरा जौहड़ टीचर के देर में तब्दील हो रहा है। इसकी वजह से गांव के घरों में बरसात का पानी बैक मार रहा है और गालियां गंदे पानी से लवलवालव है
ग्रामीणों का कहना है कि गांव को पंचायत से हटाकर नगर निगम मैं शामिल किया है तभी से गांव की समस्याएं बढ़ गई है पहले पंचायत स्तर पर हर समस्या का निदान समय पर होता था आम नगर निगम अधिकारी गांव में जाकर भी नहीं देखते हैं गांव बडोली की गलियां चौहान ओवरफ्लो होने की वजह से गंदे पानी से भरी हुई है इसकी वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है
ग्रामीण का कहना है कि जौहड़ के पास बने मंदिर में जाने के लिए महिला को गंदे पानी का जौहड़ पर करना पड़ रहा है जल भराव की वजह से गांव में लोग जल जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है इस समस्या की शिकायत स्थानीय पार्षद मनोज वशिष्ठ को दे चुके हैं लेकिन गांव की समस्याओं की शुद्ध कोई नहीं ले रहा है

