May 8, 2024

विजय प्रताप ने असहाय लोगों में खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया सांसद का जन्मदिन

Faridabad/Alive News: राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुडा के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में खादय सामग्री टीम विजय प्रताप द्वारा वितरित की गई। विजय प्रताप ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्म दिवस पूरे हरियाणा में सादगी एवं सेवा के रूप में मनाया जा रहा है।

उनके जन्म दिवस के मौके पर लोगों की सेवा करना एवं लोगों की सेवा से बड़ा कोई काम नही है। विजय प्रताप ने मंगलवार को गांधी कॉलोनी स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। इस मौके पर उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सावधानी बरतने का भी आह्वान किया।

इस मौके पर उनके साथ राहुल सरदाना उप अद्यक्ष युवा फरीदाबाद शहरी, मुस्ताक खान अद्यक्ष एनआईटी विधान सभा, वसीम खान महासचिव बडखल विधान सभा , बिन्नी शर्मा व अन्य साथीगण मौजूद रहे।