April 26, 2024

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार पहुंचे सिद्धदाता आश्रम

Faridabad/Alive News: विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार आज लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर एवं स्मृति स्थल पर प्रार्थना की एवं अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्था का अवलोकन किया। आश्रम के अधिष्ठाता अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के दर्शन किए और देश, धर्म एवं समाज के मुद्दों पर चर्चा की।

आलोक कुमार ने कहा कि पुजारी सस्वर ऋचाओं में पाठ करते हैं जो बेहद आकर्षक लगती है। उन्हें यहां पूजा करके बहुत अच्छा लगा। आश्रम गौ माता की सेवा और वेद की शिक्षाओं को आगे ले जाने के लिए गुरुकुल का संचालन कर रही है।

कुमार ने आश्रम एवं मंदिर व्यवस्था की प्रशंसा की और पुन: आने की बात कही। उनके साथ विहिप फरीदाबाद विभागाध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, सह प्रांत संपर्क प्रमुख कालीदास गर्ग, विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, जिला संपर्क प्रमुख विपिन गोयल आदि मौजूद रहे।