Faridabad/Alive News: डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने एक होमगार्ड द्वारा मोटरसाइकिल चालक से चालान ना करने के बदले रिश्वत मांगने की बात संज्ञान में आई। डीसीपी ट्रैफिक ने इसकी इंक्वारी करवाई । कार्रवाई करने के लिए होमगार्ड सेंटर कमांडर को पत्र लिखा है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल की शाम होम गार्ड चांद बदरपुर बॉर्डर पर तैनात था। बदरपुर एलिवेटेड रोड पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के आवागमन पर पाबंदी है। एक मोटरसाइकिल चालक बदरपुर एलिवेटेड रोड से फरीदाबाद आ रहा था कि होमगार्ड ने मोटरसाइकिल चालक को रोक लिया। होमगार्ड चांद ने कहा कि इस एलिवेटेड रोड पर दो पहिया तिपहिया वाहनों की एंट्री नहीं है और आपने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है इसके लिए आपको 5 हज़ार रूपये का चालान भरना होगा। मोटरसाइकिल चालक ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं तो होमगार्ड ने चालान न करने की एवज में उससे 300 रूपए ले लिए।
मोटरसाइकिल चालक ने इसकी शिकायत डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन को की जिसमें उसने बताया कि उसे इस बारे में मालूम नहीं था कि बदरपुर बॉर्डर वाले एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों की एंट्री नहीं है और होमगार्ड ने उससे चालान न करने के बदले 3 हज़ार रूपये ले लिए जिसपर डीसीपी ट्रैफिक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए होम गार्ड के खिलाफ इंक्वायरी करवाई और इंक्वायरी के पश्चात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होमगार्ड सेंटर फरीदाबाद को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने और नौकरी से हटाने की रिकमेंडेशन की। होमगार्ड सेंटर कमांडर द्वारा होमगॉर्ड के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए

