March 8, 2026

चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एवीटीएस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की हुई R15 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर वाहन चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने जावेद, निवासी जिला डीग (राजस्थान), को फतेहपुर तगा-सिकरोना रोड से गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रशांत, निवासी सेक्टर-23, ने पुलिस चौकी सेक्टर-7 में शिकायत दी थी कि 22 सितंबर की रात 9 बजे उसकी R15 बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। इस पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।