June 6, 2026

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दामोदर निवासी गांव टोंडरस सकुरगंज बांगर, जिला मथुरा हाल निवासी गांव भाखरी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-21D निवासी नीरज ने शिकायत दी थी कि 1 मई को उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 12 मई को आरोपी दामोदर को लेजर वैली पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल में चाबी लगी हुई थी, जिसका फायदा उठाकर उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।