June 6, 2026

310 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच AVTS की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने 310 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश उर्फ अमजद निवासी मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 12 मई को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में थाना सेक्टर-31 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेवला महाराजपुर में अंडे की रेहड़ी लगाता है। वह करीब 3000 रुपये में दिल्ली से गांजा खरीदकर लाया था।