March 7, 2026

फरीदाबाद में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस ने वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम द्वारा की गई, जिसमें चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना सेंट्रल क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी रोशन को गिरफ्तार किया। आरोपी हरकेश नगर, दिल्ली का रहने वाला है और फिलहाल पिथृला, गद्दपुरी (जिला पलवल) में रह रहा था। उसे सेक्टर-3 इलाके से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दीपक निवासी बनियावाड़ा, फरीदाबाद ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर-12 पैबल मॉल के बाहर खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। इस शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आने-जाने के लिए कोई वाहन न होने के कारण उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।