Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
शिकायतकर्ता करण, निवासी गौछी (फरीदाबाद), ने थाना एसजीएम नगर में बताया था कि 9 सितंबर की रात उसके पिता ने मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरजीत (30), निवासी शेरपुर फरीदाबाद, को गांव दैहा के पीर के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

