July 20, 2026

फरीदाबाद में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बुलेट बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासिम (24), निवासी धौज, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 जून को मथुरा रोड, बल्लभगढ़ स्थित टीवीएस शोरूम के बाहर से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। वाहन मालिक की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान अपराध शाखा ने 17 जुलाई को सिकरी-फतेहपुर रोड से आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। पूछताछ के दौरान उसने थाना मुजेसर क्षेत्र में हुई एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी का भी खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।