Faridabad/Alive News: अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने थाना सेक्टर-08 क्षेत्र में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव (23) निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-8 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास से चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ लिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-3 निवासी एक महिला ने थाना सेक्टर-08 में शिकायत दी थी कि 5 फरवरी को उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच और पूछताछ में पता चला कि आरोपी काम की तलाश में कन्नौज से फरीदाबाद आया था। पैसों की जरूरत होने के कारण उसने स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

