March 8, 2026

वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी और 3 मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं।

शिकायतकर्ता साहिल, निवासी एनआईटी-3 फरीदाबाद, ने पुलिस को बताया था कि 31 अगस्त की शाम को उनकी स्कूटी जेमिनी सर्कस दशहरा ग्राउंड पार्किंग से चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 सितंबर को आरोपी आबिद, निवासी बलई (मेवात), को सेक्टर-21सी से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। रिमांड के दौरान आरोपी ने चोरी की गई स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलों को सेक्टर-58 के एक खंडहर भवन से बरामद कराया।

आरोपी पर गुड़गांव और फरीदाबाद में चोरी के कुल 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।