March 12, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आदेश कुमार है जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसमें आरोपी ने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी चोर को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।