October 29, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश है। आरोपी पलवल के नया गांव का रहने वाला है। आरोपी को थाना सदर बल्लभगढ़ के वाहन चोरी के मामले में समयपुर चुंगी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी से पूछताछ में चोरी के मुकदमो को सुलझाते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ और धौज के मामले में 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।