June 14, 2026

फ्लैग मार्च निकाल आमजन को नशा के प्रति किया जागरूक

Faridabad/Alive News: सोमवार को नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को नशा के खिलाफ जागरूक किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी एनआईटी के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। फरीदाबाद पुलिस द्वारा इन नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। साथ ही पुलिस ने आमजन से अनुरोध है किया है कि लोग अपने क्षेत्र में होने नशा तस्करी करने वालो की सूचना पुलिस को 9050891508 पर या 112 पर दें, ताकि पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही करे।