Noida/Alive News: नोएडा में इस साल नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मई तक चार पहिया, दोपहिया और कमर्शियल वाहनों के पंजीकरण में पिछले वर्ष की तुलना में इजाफा हुआ है।
एआरटीओ नंदकुमार ने बताया कि इस साल 21,712 नए चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। वहीं दोपहिया वाहनों के 34,800 जिस्ट्रेशन हुए, जबकि 8,613 कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ।
पिछले वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान 21,160 चार पहिया वाहन, 28,327 दोपहिया वाहन और 8,530 कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। आंकड़ों की तुलना करें तो सबसे अधिक बढ़ोतरी दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि शहर में तेजी से बढ़ती आबादी, बेहतर सड़क नेटवर्क और रोजगार के बढ़ते अवसरों के कारण निजी वाहनों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं कमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी नोएडा में बढ़ती कारोबारी गतिविधियों का संकेत मानी जा रही है।
इस साल वाहन रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी, दोपहिया मांग सबसे ज्यादा

