Faridabad/Alive News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30 पुलिस लाइंस फरीदाबाद में आर्य प्रदेशिक प्रतिनिधि सभा के निर्देशानुसार वेद सप्ताह मनाया गया। यह कार्यक्रम 11 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चतुर्वेदशतकम्पारायणयज्ञ हुआ, जिसमें चारों वेदों से चुने गए 100-100 मंत्रों की आहुतियाँ दी गईं। यज्ञ का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री हेमा अरोड़ा ने किया।
प्रधानाचार्या ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वेद दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथ हैं और इन्हें संपूर्ण सृष्टि का मूल आधार माना जाता है। वेदों से हमें जीवन के विभिन्न विषयों की जानकारी मिलती है, इसलिए हमें वेदों के ज्ञान को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर छात्रों और अभिभावकों को ‘आर्यामिविनय’ पुस्तक में संकलित विचारों की पीडीएफ भी उपलब्ध कराई गई।

