March 7, 2026

वासुदेव अरोड़ा ने सेक्टर 10 में फहराया तिरंगा

Faridabad/Alive News: सेक्टर 10 की आरडब्ल्यूए ने पार्क में 77 वां गणतंत्र दिवस झंडा फहराकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। वरिष्ठ समाजसेवी वासुदेव अरोड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे उन्होंने सर्वप्रथम संविधान की शक्ति लोकतंत्र की गरिमा और तिरंगे की शान को नमन कर झंडा फहराया। 

इस मौके पर वासुदेव अरोड़ा ने कहा की अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की तरक्की में अपना पूर्ण योगदान देंगे और संविधान के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे जिससे देश तो मजबूत होगा और हमें अपने अधिकारों का भी ज्ञान भली भांति रहेगा। उन्होंने देश के हर माता-पिता से अपील की कि वह दो रोटी कम खा ले लेकिन हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षित करें तभी हम भारत को शिक्षित राष्ट्र घोषित कर पाएंगे। 


 इस मौके पर विशाल जैन राखी वर्मा विक्की कथूरिया अरिंदम बाबा रमेश मक्कड़ राकेश वाधवा जगदीश शर्मा जगदीश अरोड़ा अशोक भाटिया जवाहर वर्मा विनोद सहगल रेखा चौधरी वैभव ठाकुर गुंजन अरोरा सनी सेहरावत अजय तिवारी राजेश चौहान सिंह सनी सेहरावत लकी माता धीरज चौधरी मधु गोयल व सुशील जिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे।