April 27, 2024

20 से 24 सितंबर तक किया जाएगा अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिताओं का आयोजन

Palwal/Alive News : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल प्रतियोगिता (पुरूष एवं महिला) 2020-21 का आयोजन 20 सितंबर से 24 सितंबर 2021 तक द्रोणाचार्य स्टेडियम जिला कुरूक्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि हॉकी (पुरूष एवं महिला) 23 सितंबर से 30 सितंबर 2021 (एन्ट्री की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2021) का आयोजन मारकनडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद मारकण्डा कुरूक्षेत्र तथा कबड्डी (पुरूष एवं महिला) का आयोजन 18 सितंबर से 20 सितंबर 2021 (एन्ट्री की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2021) तक भीम स्टेडियम भिवानी मे करवाया जा रहा है, जिसके लिए हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले पुरूष एवं महिला खिलाडियों का वालीबाल पुरूष एवं महिला का चयन 10 सितंबर 2021 को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरूक्षेत्र, हॉकी पुरूष का चयन 08 सितंबर 2021 को तथा हॉकी महिला का चयन 09 सितंबर 2021 को हॉकी एस्ट्रोट्रफ हाबडी जिला कैथल व कबड्डी पुरूष का चयन 10 सितंबर 2021 व कबड्डी महिला का चयन 11 सितंबर 2021 को भीम स्टेडियम भिवानी मे किया जाएगा। इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे सुबह 10 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि जिला पलवल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से आवाहन किया है कि वे इस चयन स्पर्धा मे दर्शाई गई तिथि को पहुंचना सुनिश्चित करें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग एवं कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी टी.ए. एवं डी.ए. अपने विभाग से क्लैम करेगें।

इसके अतिरिक्त केन्द्रीय सिविल सेवा व सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कोर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं लेंगें। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें वैबसाईट  http://dopt.gov.in पर उपलब्ध है। मैरी मसीह ने बताया कि कोविड-19 के टेस्ट के बिना टीम की एन्ट्री नही की जाएगी।