September 28, 2026

ब्लू बर्ड स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित, 100 लोगों ने ली वैक्सीन

Faridabad/Alive News: एसजीएम नगर स्थित ब्लू बर्ड स्कूल में बीके अस्पताल की ओर से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 100 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।

स्कूल की प्रिसींपल नलिनी मोहन ने बताया कि स्कूल में लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। बीके अस्पताल से आए नर्सिंग स्टाफ की स्कूल की तरफ से पूरी मदद की गई।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों के आराम करने की व्यवस्था की गई थी। कोरोना के नियमों की पालना करते हुए लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। भविष्य में प्रशासन के आग्रह पर स्कूल में इसी प्रकार शिविर का आयोजन किया जाएगा।