Noida/Alive News: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी संस्थानों को अब सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाओं के अंक ईआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। यह प्रक्रिया 11 मई से 18 मई 2026 तक संचालित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के रेगुलर और कैरी ओवर विषयों के थ्योरी सेशनल और प्रैक्टिकल सेशनल अंक संस्थानों को ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही अपलोड किए गए अंकों की हार्ड कॉपी पर संबंधित विषय के आंतरिक परीक्षक और संस्थान के निदेशक या प्राचार्य के हस्ताक्षर व तिथि अंकित करना अनिवार्य होगा। सभी संस्थानों को स्पाइरल बाइंडिंग के साथ हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी 25 मई 2026 तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करनी होगी।
विश्वविद्यालय ने संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि आंतरिक परीक्षा से जुड़े सभी दस्तावेज और प्राप्तांक सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराए जा सकें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संस्थान dcoe_b@aktu.ac.in पर संपर्क कर सकते

