Faridabad/Alive News: बीती रात ऑटो में सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए ,जिनमे एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम दीपक उम्र (33) जो मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की शाम को दीपक एक ऑटो में सवार होकर सेक्टर 3 से होते हुए बल्लभगढ़ ऑटो में सवार होकर जा रहा था उसके साथ ऑटो में 4 सवारियाँ और थी। सेक्टर 3 के पास ऑटो पहुचने पर पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें ऑटो पलट गया और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने दीपक के शव का पोस्टमार्टम करा और शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन की छानबीन शुरु कर दी है। इसमे घटना स्थल के आस – पास के सी सी टी वी कैमरों को खंगाला जा रहा है।