March 8, 2026

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर फरीदाबाद में निकलेगी “एकता मार्च” :  प्रियंका

Faridabad/Alive News: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला फरीदाबाद में 13 नवंबर को प्रातः दस बजे “एकता मार्च” (पदयात्रा) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने दी

उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे। पदयात्रा में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं, प्रशासनिक अधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को और प्रबल करना है।

एकता मार्च सेक्टर-29 चौक (नियर पूजा फर्नीचर) से प्रारंभ होकर ओल्ड फरीदाबाद मार्केट से होते हुए एशिया मरिंगो अस्पताल के सामने वाली सड़क से ओल्ड अंडरपास, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए एनआईटी-05 स्थित आईटीआई परिसर तक पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।