May 19, 2024

यूनाइटेड प्राइवेट स्कूल एसो. के प्रधान सहित जेजेपी कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दी जन्मदिन की बधाई

Faridabad/Alive News: जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 34वें जन्मदिन पर फरीदाबाद के शिक्षाविद और जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित उप मुख्यमंत्री के फार्म हाउस पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही शिक्षाविदों ने सरकार द्वारा निय़म 134ए को खत्म करने पर आभार व्यक्त किया।

दरअसल, आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 34वें जन्मदिन को जेजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर धूमधाम से मनाया। फरीदाबाद से जेजेपी कार्यकर्ता एवं यूनाइटेड प्राइवेट स्कूल एसो. के प्रधान नंदराम पाहिल तथा शिक्षाविद विजय, रवि मित्तल, जोगिंदर गेरा, मनीष गौतम, के.डी. शास्त्री, मानव शर्मा, रामवीर भड़ाना सहित अन्य ने दिल्ली स्थित उप मुख्यमंत्री के फार्म हाउस पर जाकर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर शिक्षाविदों ने निजी स्कूलों से नियम 134ए खत्म करने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा हरियाणा सरकार का आभार जताया। इस दौरान फरीदाबाद से गए सभी शिक्षाविदों और जेजेपी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना की।