May 4, 2024

संयुक्त किसान मोर्चा ने रेल रोकने के साथ पूर्व घोषित कार्यक्रमों का किया ऐलान

Chandigarh/Alive News : संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का ऐलान करने के साथ ही 26 अक्तूबर को लखनऊ महारैली में होने वाले पूर्व घोषित कार्यक्रमों का भी ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा अपने ऐलान के तहत 18 अक्तूबर यानी आगामी सोमवार को देशभर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल-पटरियों पर धरना प्रदर्शन कर ट्रेन रोकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार किसान मोर्चा धरना प्रदर्शन के दौरान वहीं 26 अक्तूबर को सभी किसान संगठनों से लखनऊ पहुंचने का भी आह्वान करेगा।किसान जत्थेबंदी के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां के मुताबिक तीनों खेती कानूनों, बिजली संशोधन बिल और पराली जलाने संबंधी अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब के 17 जिलों में 68 स्थानों पर केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके गए है। 

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के अनुसार सिंघु बार्डर पर हुई घटना दुखदायी है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा का हत्यारे और मृतक, दोनों से ही कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर किसान आंदोलन को बदनाम करना बंद करे।