May 7, 2024

केंद्रीय सड़क मंत्री ने एनएच-44 की हालत पर जताई नाराजगी, 14 जून को बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

Chandigarh/Alive News : केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक दीक्षांत समारोह में शामिल होने हरियाणा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए ककहा कि एथेनॉल अर्थव्यवस्था को पांच लाख करोड़ रुपये तक ले जाया जाए, जिसकी पूरी संभावनाएं मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन (डब्ल्यूयूडी) के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार इन सब के बीच नितिन गडकरी ने कहा कि कुंडली के पास नेशनल हाईवे (44) के हालत देखकर उन्हें बहुत निराशा हुई। लोगों को इससे दिक्कत होती होगी, लेकिन निर्माण में देरी किसान आंदोलन के कारण हुई है। इसलिए वह उनकी तरफ से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से चंडीगढ़ तक के एनएच-44 को लेकर 14 जून को उच्च स्तरीय बैठक बुलवायी गई है।

जिसमें हाईवे को आधुनिक रूप देने के लिए अहम निर्णय लिया जा सकते है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एथेनॉल के प्रयोग को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके लिए फसल अवशेष (पराली) का प्रयोग किया जा सकता है। पराली को जलाकर प्रदूषण फैलाने के बजाय इसे उन औद्योगिक इकाइयों को बेचना चाहिए जो इससे बायो एथेनॉल बनाती हैं।

गडकरी ने कहा कि फूड, फर्टिलाइजर और फ्यूल ही आज के दौर की प्रमुख समस्याएं हैं, जिनकी तरफ संपूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था घूम रही है। नए विचारों के साथ इस दिशा में देश को मजबूत करने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिसके लिए वह स्वयं आगे बढ़ रहे हैं।