March 8, 2026

फरीदाबाद के सीनियर पत्रकार द्वारा लिखी पुस्तक ‘मातृशक्ति कमला’ का विमोचन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया

Faridabad/Alive News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार, 15 जुलाई को नई दिल्ली में ‘मातृशक्ति कमला यादव’ पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। यह पुस्तक एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से उठकर देश-विदेश में नाम कमाने वाली समाजसेविका स्व. कमला यादव के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और सेवा कार्यों पर आधारित है।

करीब 171 पृष्ठों की इस पुस्तक को वरिष्ठ पत्रकार चितरंजन सिंह ने लिखा है। इसमें कमला यादव के संघर्षों से लेकर उद्योग स्थापना, समाजसेवा और पर्यावरण हितैषी प्रयासों का विस्तार से वर्णन किया गया है। उन्होंने सैकड़ों निर्धन कन्याओं की शादियां अपने खर्च पर कराई थीं। हरियाणा के रामपुरा गांव में जन्मी कमला यादव अब इस दुनिया में नहीं हैं, पर उनके कार्यों की प्रेरणा आज भी जीवित है।

कार्यक्रम में नागपुर से भाजपा सहकारी आघाडी के जिला अध्यक्ष किशोर भागड़े, उपाध्यक्ष मंगेश खळतकर और समाजसेवी दिनेश दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विमोचन समारोह के दौरान स्व. कमला यादव के पति जे.एस. यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही, कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों – अश्वनी गौड़, दमनीश यादव, विजय सेतिया, सुरेश यादव, एन.एस. यादव, गौरव झा, अंकुर गौड़ आदि – ने सामूहिक रूप से पुस्तक की प्रति (बुक्का) भेंट की।

यह आयोजन स्व. कमला यादव के जीवन मूल्यों और प्रेरणादायक योगदान को समर्पित एक भावपूर्ण क्षण रहा।