October 2, 2026

जीपीएस में सफाई और बागवानी के लिए हर माह मिलेंगे आठ हजार रुपये

Faridabad/Alive News: गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में साफ-सफाई, हाउसकीपिंग और बागवानी से जुड़े काम अब नियमित रूप से करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने ऐसे  प्राइमरी स्कूल के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जहां सफाई व्यवस्था के लिए पार्ट टाइम वर्कर कार्यरत नहीं हैं। इन स्कूलों को सफाई व्यवस्था के लिए हर महीने आठ हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

विभाग के अनुसार इस राशि से स्कूल परिसर और छत की सफाई, शौचालय व खेल मैदान की सफाई, जलभराव की समस्या दूर करने और पानी की निकासी समेत अन्य निर्धारित कार्य करवाए जाएंगे। यह राशि स्वच्छ प्रांगण मद के तहत जारी की गई है। संबंधित स्कूलों को यह राशि स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से हर महीने खर्च करनी होगी। आठ हजार रुपये की राशि प्रत्येक माह के लिए है।