May 21, 2024

सरकार भ्रष्टाचार पर कर रही है जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कार्यवाहीः डिप्टी सीएम

Faridabad/Alive News : विकास की चाबी अभियान के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम दीपक चौधरी के संयोजन में किया गया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पहुंचने पर जेजेपी जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और अन्य पदाधिकारियों और शहर के मोजिज लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

इससे पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने युवा जेजेपी द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए गए ‘विकास की चाबी’ के तहत शिक्षा की चाबी से शुरुआत कर अभियान की गति को तेज किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में संगठन को अधिक मजबूती मिली है।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल धर्मशाला में लाइब्रेरी के लिए 11 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की प्रबंधन समिति अगर एक कमरा उपलब्ध करवा देता है। यह लोगों की सुविधा के लिए सहयोग राशि उपलब्ध हो जाएगी।

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के दिशा निर्देशानुसार एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मार्गदर्शन में जेजेपी संगठन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। क्योंकि उनके मार्गदर्शन में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्रीय लोगों से लगातार जनहित की समस्याओं को लेकर गंभीर रहे हैं। चाहे बिजली की समस्या हो या टूटी-फूटी गली गिरारे या सीवर लाइन की समस्या पुलिया के अलावा विभिन्न मामलों में विकास की चाबी अभियान के तहत गति को तेज किया जा रहा है।

इस अवसर पर किशन जाखड़ रविंद्र सांगवान, ठाकुर राजाराम हर्ष कुमार, व्यापारी नेता मनोज गोयल, अनिल भाटी, अरविंद भारद्वाज, बेगराज नागर, श्याम सिंह, ललित बंसल, प्रदीप चौधरी, उमेश भाटी, अजय भडाणा, अरविंद भारद्वाज, राजेश रावत सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।