Faridabad/Alive News: पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह के निर्देश और पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक सेल द्वारा ओपन एयर स्कूल, अनखीर एरिया में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशे से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
सामुदायिक सेल की पुलिस ने विद्यार्थियों को खेल-कूद से जुड़े रहने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नष्ट करता है बल्कि जीवन, परिवार और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।
इसी अभियान के तहत नशा मुक्ति पुलिस ने पल्ला क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कर नशे से प्रभावित व्यक्तियों को नशा छोड़ने की सलाह दी तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

