Faridabad/Alive News: रेडियोलोजिस्ट एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और स्त्री रोग फोरम ने अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर प्रशासन के साथ मिलकर गलत एवं अवैध वसूली की नीयत से छापेमारी के विरोध में आज सोमवार को अल्ट्रासाउंड केंद्र के डाक्टर हड़ताल पर रहे। संयुक्त रूप से आईएमए और अन्य एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त (डीसी) और सीएमओ को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
पाठकों को बता दें कि दो अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग ने बल्लभगढ़ के संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग जांच के लिए कथित रूप से छापेमारी की थी जिसके चलते आठ घंटे की तहकीकात के बाद भी डॉक्टर की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई, लेकिन इस सबके बावजुद भी डॉक्टरों की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है।
आईएमए एसोसिएशन, रेडियोलोजिस्ट एसोसिएशन और फॉग्स एसोसिएशन ने इसके विरोध में अपना रोष जताते हुए आरोप लगाया कि लिंग जांच का यह सारा काम एक गैंग के तीन सदस्यों ने मिलकर किया था, जिनको पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। ये गैंग लोगों से पैसे ऐंठने का काम भी करता है।
इस छापेमारी के विरोध में सोमवार को आईएमए ने दिए मांगों के ज्ञापन में कहा कि जो मशीन को सील किया गया था उसे तुरन्त खोला जाए और डॉक्टर को प्रताड़ित न किया जाए। फरीदाबाद के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के डाक्टर ने सांझा निर्णय लिया है कि वह सोमवार के दिन हड़ताल पर रहने पर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं करेंगे। एसोसिएशन ने अपने इस ज्ञापन के संबंध में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के मरीजों से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया।
क्या कहना है अधिकारियों का
डीसी विक्रम सिंह ने डाक्टरों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही प्रक्रिया के तहत इन मशीनें की सील को खोलवाया जाएगा।
उधर, सीएमओ जयंत आहूजा ने आईएमए को आश्वासन देते हुए कहा कि वह जल्द ही लिंग जांच करने वाले गिरोह की जांच करेंगे। ऐसे ही किसी को भी परेशान नही किया जााएग।

