June 5, 2026

यूक्रेन सहायता बिल अमेरिकी संसद से पास

International/Alive News: अमेरिका की संसद ने यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य सहायता देने तथा रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। रिपब्लिकन नेताओं के विरोध के बावजूद यह बिल 226-195 मतों से पारित हो गया।

न्यूयॉर्क से डेमोक्रेट सांसद ग्रेगरी मीक्स द्वारा पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य यूक्रेन को सुरक्षा और पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान करना है।

इसके अलावा, बिल के तहत यूक्रेन की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 8 अरब डॉलर का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह फैसला यूक्रेन को जारी अमेरिकी समर्थन को और मजबूत करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मतदान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की युद्ध और विदेश नीति को लेकर संसद के कुछ सदस्यों की असहमति को भी दर्शाता है।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह अमेरिकी संसद ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को सीमित करने से जुड़े एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी। इसे ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति के प्रति संसद का दूसरा बड़ा विरोध माना जा रहा है।