March 8, 2026

देशी पिस्टल रखने और उपलब्ध कराने वाले दो युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने अवैध हथियार रखने और उपलब्ध कराने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल गर्ग (24) निवासी बल्लभगढ़ और विष्णु (21) निवासी मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 3 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने बल्लभगढ़ बाईपास, सेक्टर-2 इलाके से विशाल गर्ग को पकड़ा और उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की। पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने यह पिस्टल अपने दोस्त विष्णु से अपनी बहन की शादी में फायरिंग करने के लिए ली थी।

इस मामले में थाना शहर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद टीम ने आरोपी विशाल की निशानदेही पर विष्णु को IMT बुखारपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।