March 9, 2026

झगड़े में तलवार से हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस ने मारपीट और हथियार से हमला करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार, 10 सितम्बर को लक्ष्मण नामक युवक अपने सेक्टर-60 स्थित घर गया था। वहां कुछ लोग गाड़ी और बाइक से आए और उस पर तलवार व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में रखे पैसे और गले की चैन भी लूट ली। इस मामले में आदर्श नगर थाने में केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने जय तेवतिया (20) निवासी पन्हेडा कला और विकास (22) निवासी जल्हाका, पलवल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी अपने दोस्त नीशू के कहने पर मौके पर पहुंचे थे। जय बाइक चला रहा था और विकास व नीशू पीछे बैठे थे। उन्होंने मारपीट के दौरान लोगों को घर में घुसने से रोका।

इस घटना में अजय और विनोद भाटी ने नीशू को लक्ष्मण से झगड़ा करने के लिए कहा था, जिसके बाद नीशू ने 6-7 लड़कों को इकट्ठा किया। जय और विकास BCA की पढ़ाई कर रहे हैं और पहले भी इनके खिलाफ मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।