Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में वाहनों को आग लगाने के मामले में पुलिस थाना एसजीएम नगर की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 जनवरी 2026 की घटना को लेकर की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी सनोज ने थाना एसजीएम नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पड़ोसी मनीष और उसके साथियों ने मिलकर उसकी स्कूटी और मोटरसाइकिल में आग लगा दी और साथ ही गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना एसजीएम नगर की टीम ने मनीष और समीर, दोनों निवासी आदर्श कॉलोनी फरीदाबाद, को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनीष की शिकायतकर्ता से पहले से कहासुनी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर बदला लेने की नीयत से स्कूटी और मोटरसाइकिल को आग लगाई और तोड़फोड़ की।

