September 16, 2026

अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने वाहन चोरी के अलग अलग मामले में मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने कार्रवाही करते हुए आरोपी शिवम निवासी शास्त्री कॉलोनी सेक्टर-19 फरीदाबाद को चंदावली पुल के पास से व क्राइम ब्रांच एवीटीएस ने सलामुदीन नीवासी सोफता जिला पलवल फतेहपुर तगा रोड़ से को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया आरोपी शिवम, सलामुदीन दोनो नशा करने के आदी है पैसे की जरूरत और नशा पुर्ति के लिए वाहन चोरी को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी मामले दर्ज है।