September 16, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच एवीटीएस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी लेखराज निवासी पर्वतीय कॉलोनी को मैट्रो फ्लैट सेक्टर-56 के पास से व पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने अमीर निवासी पाचनका, पलवल को पर्वतीय कॉलोनी पानी की टंकी के पास से देसी कट्टा सहित काबू कर शास्त्र अधिनियम की धाराओं मामला दर्ज किया गया है।