March 7, 2026

फरीदाबाद में दो वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लगातार वाहन चोरों पर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव NIT की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर साहिल (26), निवासी गांधी कॉलोनी, को सेक्टर-45 ग्राउंड से पकड़ा। उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली।

वहीं, अपराध शाखा AVTS-2 ने ऑटो चोरी के मामले में राहुल (28), निवासी सरस्वती कॉलोनी सेहतपुर, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।