September 27, 2026

एक वाहन चोर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर 8 थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

शिकायतकर्ता राजेन्द्र प्रसाद निवासी वासी सैक्टर 8 फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 5 जून को मैने अपनी मोटरसाईकिल अपने घर के बाहर खडी कि थी और कुछ देर बाद जब मैने बाहर आकर देखा तो मोटरसाईकिल वहां नही थी। जिसे कोई नामालुम व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना सेक्टर 8 में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकु(22) वासी गांव अटाली जिला फरीदाबाद को गांव सदपुरा फरीदाबाद से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिंकु नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने यह चोरी की थी। आरोपी आठवीं पास है और इसके खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी से सेक्टर 58 थाना के एक अन्य चोरी के मामला का भी खुलासा हुआ है जिसमें उसका साथी मांगेराम भी शामिल था। मांगेराम को भी उक्त चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।